महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोलने पर सिक्योरिटी गार्ड की राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

मराठी नहीं बोलने पर सिक्योरिटी गार्ड की राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने की पिटाई
Maharashtra News : महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महाराष्ट्र में एक सिक्योरिटी गार्ड को राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीट दिया क्योंकि उसे मराठी बोलनी नहीं आती थी।
देश में भाषा विवाद को लेकर मामले अब बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले दक्षिण राज्यों से ऐसी खबर आती रहती थीं कि लोगों ने कन्नड़ तमिल नहीं आने पर हंगामा किया। अब महाराष्ट्र से ऐसी खबर आ रही है कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं ने एक सिक्योरिटी गार्ड को बुरी तरह पीट दिया। वजह बस इतना था कि उसे मराठी भाषा नहीं आती थी तो उसने बोलने से मना कर दिया।
एक सोसाइटी का बताया जा रहा
यह मामला महाराष्ट्र के पवई की एक सोसाइटी का बताया जा रहा है। जहां एक बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का किसी कारणवश एक मराठी व्यक्ति से विवाद हो गया इससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह सिक्योरिटी गार्ड उत्तर भारत से था इसलिए वह मराठी नहीं बोल सकता था जिसके बाद मनसे के कार्यकर्ताओं ने इस सिक्योरिटी गार्ड की भी बुरी तरह पीट दिया जबकि सिक्योरिटी गार्ड बोलता रहा कि उसे मराठी नहीं आता तो कैसे बोलेगा।
जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया
हालांकि उसने मना करने के दौरान मराठी भाषा को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी कहा जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया। इसके बाद मनसे के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा। वहीं मनसे के कार्यकर्ताओं ने वीडियो भी बनाया और उसमें कहा यदि आप मराठी नहीं जानते तो आपको इसे सीखना चाहिए और शांति से बोलना चाहिए।
यह भी पढ़ें : संभल का सीओ सांप्रदायिकता फैला रहा है, तुरंत हटाया जाए : मौलाना तौकीर रजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप