Maha Shivratri 2023: भोलेनाथ का ऐसे करें भव्य अभिषेक, बरसेगी असीम कृपा

shiv
Maha Shivratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार 18 फरवरी 2023 इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मशहूर ज्योतिषाचार्य डॉ सतीश सोनी के मुताबिक, ईश्वरी साधना के लिए वर्ष में चार रात्रि बहुत ही सर्वश्रेष्ठ बहुत ही अहम मानी गई हैं। जिसमें पहली रात्रि महाशिवरात्रि है, दूसरी रात्रि होलिका दहन की रात्रि है, तीसरी रात्रि दीपावली की रात्रि है और चौथी रात्रि दशहरा विजयदशमी की रात्रि है। इन चार रातों भगवान के लिए की गई साधना कभी व्यर्थ नही मानी जाती है। अगर भगवान शिव की बात करें तो वे आपके थोड़े से प्रयासों से ही खुश हो जाते है और अपने भक्तों की परेशानियों को दूर कर दरिद्रता मिटाते है।

जाने माने ज्योतिष बताते है कि महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 18 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी की शाम तक रहेगा। ऐसे में शिव के दर्शन करने का श्रद्धालुओं को ज्यादा समय मिल पाएगा। भगवान शिव की पूजा के लिए दिनभर मुहूर्त रहेगा। जो लोग निश्चित काल में पूजा करना चाहते हैं। उनके लिए रात 12:09 से रात 1:00 बजे तक मुहूर्त रहेगा। वहीं, चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 शनिवार को रात 8:02 से अगले दिन 19 फरवरी शाम 4:18 तक रहेगी।

इस तरह पूजा करने से मिलेंगी संपदा
ज्योतिषाचार्य डॉ सतीश सोनी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर कई ऐसी चीजें हैं, जिनके जरिए आप भगवान शिव को प्रसन्न और खुश कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करने से आपकी हर मनोकामना पूरी तो होती ही है, साथ ही दरिद्रता भी मिटती है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को घंटी अर्पित करने से धन संबंधी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है. महाशिवरात्रि के दिन पति-पत्नी को एक साथ भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करना चाहि। इससे उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।, शिवरात्रि के दिन अगर आप शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करते है तो जीवन में आने वाली परेशानियों से निजात मिल जाएगी है।
ये भी पढ़े: Maha Shivratri 2023: IRCTC दे रही शिवरात्री पर ये खास पैकेज, कीमत बस इतनी