Madhya Pradesh

जल गंगा संवर्धन अभियान की सफलता के लिए सरकार और समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक : सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के जल संसाधनों का संरक्षण और पुनर्निमाण आवश्यक है। प्रदेश की नदियां सरोवर और अन्य जल स्त्रोत हमारे जीवन के आधार हैं।

संरक्षण पुनर्जीवन और प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार और समाज दोनों सजग रहें यह आवश्यक है। इस उद्देश्‍य से प्रदेश में तीन माह अवधि का जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है।

जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ेंगे

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में तीस मार्च से तीस जून तक राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर्स जिला स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ेंगे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन का अमला और विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मिलकर कार्य करें ।

स्वच्छता के कार्य निरंतर किए जाएं

सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़े स्थान विशेष रूप से नर्मदा के किनारे स्थित धार्मिक स्थानों में स्वच्छता और नदियों के घाटों की सफाई का कार्य किया जाए। छोटी नदियों और अन्य जल संरचनाओं के सौन्दर्यीकरण और स्वच्छता के कार्य निरंतर किए जाएं।

यह भी पढ़ें : पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button