Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

इंदौर को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सीएम मोहन यादव ने तेजी से काम करने की प्रतिबद्धता की व्यक्त

Madhya Pradesh : इंदौर माँ देवी अहिल्या की नगरी है जो विकास का पर्याय रहीं है। उनके कार्यकाल में देव स्थानों का पूरे देश में अद्भुत विकास हुआ है।

मध्य प्रदेश का इंदौर जिला वर्तमान में देश का सबसे स्वच्छ शहर है। यह आईटी स्वास्थ्य शिक्षा स्मार्ट सिटी के कार्यों आदि में देश में भी अव्वल है। अब इंदौर को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के कार्य तेजी से होंगे।

विकास की अपार संभावनाएं

इंदौर के नेहरू स्टेडियम का पुनर्निर्माण किया जायेगा। यहाँ आईटी के विकास की अपार संभावनाएं है इसको देखते हुए इंदौर में जल्द ही आईटी समिट आयोजित की जायेगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण

इंदौर नगर निगम का नया भव्य भवन भी बनाया जायेगा सीएम मोहन यादव ने इंदौर के लिये 1249 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि नदी जोड़ो परियोजना प्रदेश में विकास की नयी इबारत लिखेंगी।

मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां दो नदी जोड़ो परियोजनाओं पर एक साथ कार्य हो रहा है

सपनों को साकार किया

यह परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मूर्तरूप ले रही हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से नदियों को आपस में जोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार किया जा रहा है।

विकास की सराहना

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर को अब हर क्षेत्र में नम्बर-वन बनाया जायेगा। इंदौर को देश के प्रमुख महानगरों की तरह विकसित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : आईआईटी बाबा को जूना अखाड़े शिविर से क्यों किया गया निष्कासित? जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button