
Lucknow News : लखनऊ के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की एक महिला के मकान पर कब्जा होने के कारण वह परेशान हो गई, जिसके चलते वह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गई। वहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया, मगर उसकी खराब हालत देख कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार की सुबह एक महिला मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पर पहुंच गई। वहां खड़ी पुलिस ने उस महिला को पकड़ लिया। महिला की हालत काफी खराब थी, यह देख कर पुलिस ने तुरंत महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में हुई जांच में पता चला कि महिला ने जहर खाया था।
बेटे को जान से मारने की धमकी
होश में आने के बाद जब पुलिस ने महिला से पूछतीछ की तो पता चला कि उसका नाम रुखसाना है और वह फिरोजाबाद कस्बे के रुकनपुरा के गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। इसका विरोध करने पर वो लोग महिला को उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं।
महिला ने कहा कि पहले उसका मकान कब्जा लिया गया और अब बेटे को जान से मारने की धमकी के कारण वह बहुत परेशान है। जिसकी वजह से उसने जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, साथ ही महिला के द्वारा बताए गए लोगों से पूछतीछ करेगी।
पुलिस ने बताया कि एक महिला कालिदास के पास पहुंची, जिसे देख कर उन्हें कुछ संदिग्धता हुई। पुलिसकर्मी महिला के पास गए तो उसने कहा कि मैने कुछ देर पहले ही जहर खाया है। यह बात सुनकर पुलिसकर्मी सुन्न रह गए और महिला को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : Kanpur Murder Case : गर्भय़वती छात्रा हत्याकांड का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप