
Lok Sabha Election: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में आयोजित विपक्ष को रैली पर जमकर निशाना साधा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग हैं। जो राजनीति में सुशासन की बात करते थे। भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करने वाले आज चतुराई की राजनीति करके अपना चरित्र हनन कर रहे हैं।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करते थे भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लेकर आज जातिवादी राजनीति भ्रष्टाचार युक्त भारत का संकल्प लेकर एक जुटता प्रदर्शित कर रहे हैं। इन लोगों ने बिहार में संकल्प लिया था कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे, जाति विहीन समाज बनाएंगे, आज बिहार में जातीय जहर का लहर फैली हुई है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा जब न्यायिक संस्था इन लोगों पर कार्रवाई कर रही है तो परेशान हो रहे हैं। इन्हें संविधान और न्यायालय पर भी विश्वास नहीं तो यह लोग राजनीति कैसे कर रहे हैं? यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी वाशिंग मशीन है, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में आकर देख ले। तेजस्वी का दाग नहीं धुलने वाला। लालू यादव पहली बार भाजपा के समर्थन से ही बने थे। लेकिन गरीबों की मसीहा बन कर गरीबों को लूट लिया।
यह भी पढ़ें: UP: 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का होगा आगाज, 15 जिलें पूर्ण रूप से किए जाएंगे मलेरिया मुक्त
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप