Lok Sabha Election: जनसंपर्क के दौरान BJP और RLD कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Lok Sabha Election
Lok Sabha Election: आरएलडी और भाजपा के कार्यकर्ताओं में लगातार खींचातान देखने को मिल रही है। जहां कुछ दिन पहले भाजपा और आरएलडी के संयुक्त बैठक में मोदी योगी के नारे ना लगाने पर भाजपा और आरएलडी के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए, वही देर रात दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तीखी नोक झोंक हुई।
कार्यक्रम के दौरान आरएलडी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता लाठी डंडों से एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल पुरा मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव का है। जहां देर रात एनडीए के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान जनसंपर्क के दौरान तिलवाड़ा गांव में थे उसी दौरान छपरौली के भाजपा नेता भी जनसंपर्क में मौजूद थे। भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा एनडीए के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान को चाय का निमंत्रण दिया था।
चाय के निमंत्रण पर जब आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई तो, दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई। और आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। लाठी डंडों से आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही दूसरी ओर मारपीट की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस , घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: Elections 2024: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से लड़ सकते हैं चुनाव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप