Advertisement

आम की गुठली खाने के फायदे होते हैं बहुत, हार्ट अटैक से भी रखता है दूर

Share

गर्मियों में आम प्रचुर मात्रा में बाजार उपलब्ध होने लगता है। गर्मियों में आम खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन आम की गुठली भी बहुत काम की होती है।

आम की गुठली
Share
Advertisement

Lifestyle News: गर्मियों में आम प्रचुर मात्रा में बाजार उपलब्ध होने लगता है। गर्मियों में आम खाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन आम की गुठली भी बहुत काम की होती है। आम की गुठलियों को खाने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती है।

Advertisement

आम के गुठलियों का चूर्ण बनाकर सेवन किया जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, डायरिया और दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता होती है। इसके अलावा आम के गूदे में एंटी ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।

आम में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है। गर्मी के मौसम में आम के गुठली का पाउडर पानी में मिलाकर स्नान करने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। इसके साथ-साथ लोग लू जैसी समस्याओं से भी बच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में तरबूज खाने से होते हैं गजब़ के फायदे, जानें Watermelon खाने का सही समय क्या है?

डायरिया में फायदेमंद

आम की गुठली का सेवन डायरिया में फायदेमंद होता है। आम की गुठली को सुखाकर इसे महीन पीस लें और फिर एक गिलास पानी में 1 ग्राम आम की गुठली का पाउडर मिलाकर, उसमें थोड़ा शहद डालकर पीना चाहिए। ऐसा करने से डायरिया की बीमारी ठीक हो जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर करें कम

आम की गुठलियों से बना हुआ चूर्ण का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यदि आप रोजाना 1 ग्राम आम के गुठलियों के पाउडर का सेवन करते हैं तो हृदय रोग से खुद को बचा सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आम की गुठलियों से तेल बनाकर यदि बालों पर लगाया जाए तो यह बहुत ही कारगर होता है। इससे आपका बाल झड़ना बंद हो जाता है। गुठलियों से बने पाउडर को बाल में लगाने से बाल सफेद होना भी कम हो जाता है। इसके साथ-साथ इसकी चमक भी बढ़ने लगती है और डैंड्रफ खत्म हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें