Advertisement

वास्तु शास्त्र: रसोई में इन चीजों की कमी कर देगी आपकी तिजोरी खाली ,चली जाएगी बरकत

Share
Advertisement

वैसे तो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग वास्तु शास्त्र  से जुड़ी जरूरी चीजों को नजर अंदाज कर देते हैं। कभी-कभी ये अंजानापन आप को मंहगा पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी रसोई में कौन सी चीज आपकी बरकत में सेंध लगा सकती हैं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में साफ तौर पर बताया गया है कि घर की रसोई घर का सबसे अहम स्थान होता है। ये भी कहा जाता है कि घर की रसोई से ही घर में लक्षमी, सुख शांति ,का प्रवेश होता है। इसी के साथ हम आपको बताएंगे कि घर की रसोई में किन चीजों को कभी खत्म न होने दें ।

Advertisement

आटा की कमी कर सकती है नुकसान


हमारे घरों में आटे का उपयोग से कई प्रकार की स्वादिष्ट खाने की चीजें बनाई जाती हैं। कई लोग उनके घर का पूरा आटा खत्म होने के बाद ही दूसरा आटा लाते हैं। वास्तु शास्त्र  के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं माना गया है। यदि घर के डिब्बे में आटा खत्म होने वाला हो तो इसके खत्म होने से पहले ही इसे पूरी तरह से भर दें। वरना आपके घर की बरकत कम हो जाएगी।

सरसों का तेल न होने दें खत्म

सरसों का तेल भी ऐसी चीजों में से एक है, जिसके खत्म हो जाने से घर पर नकारात्मक उर्जा का संचार होता है। ऐसा भी देखने में आया है कि कुछ लोग रसोई का तेल पूरा खत्म हो जाने के बाद ही नया तेल बाजार से लाते हैं।  ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा  नहीं होता है। सरसों का तेल शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है, इसलिए घर से सरसों का तेल खत्म होने से पहले ही तेल को खरीद लाएं।

नमक  का भंडार न होने दें कम


वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की रसोई में कभी भी नमक का डिब्बा खाली नहीं होना चाहिए। ज्योतिष के हिसाब से नमक को राहु का प्रतीक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि रसोई में नमक खत्म हो जाने से राहु की नजर घर पर पड़ती है। जो कि कभी कभी आपके और आपके परिवार के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *