बड़ी ख़बर

Latest Update Banda: बांदा में हुआ बड़ा नांव हादसा, 4 की मौत 15 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए      

आज रक्षाबंधन के त्योहार में बांदा जिले से  दुखभरी खबर सामने आई जिसमें मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। खबरों के अनुसार इस नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि उस समय तक चार लोगों की किसी तरह से जान बचाई गई। । वहीं नाव में सवार बाकी लोगों का कोई पता नहीं चल पाया था। SDRF और NDRF की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए दिए गए थे।अगर उस समय की बात करें तो 4 लोगों के शव निकाले मिले थे। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। इसी के साथ सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए भेजा

दिया था।

Latest Update: पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम हाउस

मिली जानकारी के हिसाब से गोताखोरों को 04 लोगों के शव  मिले हैं जिसमें कि 2 महिलाएं तथा 01 बच्चा 01 पुरुष का शव शामिल है। ताजा जानकारी के अनुसार से पुलिस ने इन सभी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक की जानकारी के अनुसार अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है ,वहीं 04 लोगों की  मौत की खबर भी सामने आई है।

Related Articles

Back to top button