
Kolkata Doctor Case : कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आज शाम 5 बजे तक हड़ताल खत्म करने का निर्देश दिया है। डॉक्टर्स हड़ताल खत्म करने के लिए तैयार नहीं है। डॉक्टर्स का फैसला है कि जबतक पांच मांगे नहीं मानी जाती है। वह काम पर नहीं लौटेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि डॉक्टर वापस काम पर लौटें और हम उन्हें दी जाने वाली सभी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी सुनिश्चित करेगी कि सभी डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी परिस्थितियां बनाई जाएं। जिसमें अलग-अलग ड्यूटी रूम, शौचालय की सुविधा, सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था शामिल है।
आरजी कर कॉलेज में..
जानकारी के लिए बता दें कि आरजी कर कॉलेज में डॉक्टर्स ने पांच मांगे रखी हैं। अगर डॉक्टर्स की मांगे देखें तो स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक का इस्तीफा, बंगाल के स्वास्थ्य सचिव का इस्तीफा , कोलकाता पुलिस चीफ का इस्तीफा की मांग रखी है। इसके अलावा अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे की मांग की गई है। वहीं मरीजों की सेवाओं में सुधार हो। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में पेशेंट सर्विस शुरू करने की मांग है।
ये भी पढ़ें : Bihar : मरने का था पक्का इरादा पर किस्मत ने जिंदगी से कर रखा था वादा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप