Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराजनीति

एमपी बीजेपी चीफ वीडी शर्मा ने क्या कहा प्रियंका गांधी पर हुए 41 जिलों में FIR को लेकर, जानें

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के मामले में राज्य की बीजेपी के चीफ विष्णु दत्त शर्मा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है। इतना बड़ा राष्ट्रीय दल झूठी चिट्ठी के आधार पर आरोप लगाता है।

MP BJP चीफ ने दावा किया कि  चिट्ठी तैयार करवाई जाती है, इसे वायरल करवाया जाता है. झूठ और छल-कपट की राजनीति का उदाहरण है। दिग्विजय सिंह ने इस पर ट्वीट नहीं किया। कमलनाथ अब झूठनाथ साबित हो गए। ये साजिश है। सरकार को बदनाम करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि  ये क्रिमिनल ऑफेंस है। साइबर क्राइम के अंदर भी शिकायत की है। कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से ये किया है।

बता दें प्रियंका ने एक ट्वीट किया था जिसमें दावा किया था कि 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है। हालांकि बीजेपी ने इससे साफ इनकार किया है। बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं, बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा कराई गई एफआईआर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि प्रियंका पर एफआईआर लोकतंत्र की हत्या है। ये लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं। आपके यहां तमाम भ्रष्टाचार हुए। व्यापम घोटाले हुए, कई स्टिंग ऑपरेशन हो चुके। करप्शन का पर्याय अगर है तो शिवरजा सिंह चौहान और उनकी सरकार है।

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में FIR, जानिए वजह

Related Articles

Back to top button