Advertisement

Madhya Pradesh: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ इंदौर में FIR, जानिए वजह

Share
Advertisement

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भोपाल के बाद अब इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ केस किया गया है। शिवराज सरकार के खिलाफ एक वायरल पत्र को पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धारा 420 और 469 में FIR दर्ज हुई है।

Advertisement

कांग्रेस नेताओं के इस ट्वीट से बवाल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक प्रकाशित खबर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।’ साथ ही कर्नाटक चुनाव का उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ‘कर्नाटक में भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40 फीसदी कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।’

इतना ही नहीं, प्रियंका गांदी ने दावा किया था, ‘कर्नाटक की जनता ने 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50 फीसदी कमीशन वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से हटाएगी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे, चार हजार करोड़ की कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *