
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज यानी 2 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूछताछ करने के लिए बुलाया है। केजरीवाल ने इसे ईडी का गैरकानूनी और राजनीतिक नोटिस बताया। यह भी कहा की ये नोटिस BJP के कहने पर भेजा गया है ताकि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार नहीं कर सकूं। हालांकि आज केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होंगे। इसका कारण यह है कि वे मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान के लिए जाने वाले हैं।
केजरीवाल ने पत्र लिखकर दिया जवाब
बता दें, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक रोड शो करेंगे। केजरीवाल जल्द ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली में प्रस्थान करेंगे। यही कारण है कि वह ED के आज वह पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे। लेकिन उन्होंने नोटिस का जवाब पत्र से दिया है। केजरीवाल ने पत्र लिखकर कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि आपने मुझे गवाह या संदिग्ध के रूप में संबंध भेजा है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर बुलाया गया है या आम आदमी पार्टी के मुखिया या मुख्यमंत्री के पद पर।
BJP पर लगाया केजरीवाल ने आरोप
केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन ED द्वारा समन जारी किया गया। उसी दिन भाजपा नेताओं ने बयान देना शुरू कर दिया कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी ने 30 अक्टूबर की दोपहर संसद में घोषणा की कि मैं गिरफ्तार हो जाऊँगा। उन्होंने कहा की मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं और पांच राज्यों में चुनावों में स्टार प्रचारक हूं। मुझे इन राज्यों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देना होगा। मुझ पर आधिकारिक प्रशासनिक और आधिकारिक जिम्मेदारियां हैं।
राघव चड्ढा-BJP इंडिया गठबंधन से परेशान है
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले केजरीवाल पहले नेता नहीं होंगे। राघव चड्ढा ने कहा कि 2014 से अब तक ED ने जितने मामले दर्ज किए हैं, उनमें से 95 प्रतिशत विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। उनका दावा था कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से परेशान हो गई है। उसने गठबंधन के नेताओं को लक्षित करने की रणनीति बनाई है। बीजेपी जानती है कि वह दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों को खो देगी। इसलिए आप चुनाव को रोकने के लिए तैयारी कर रही है।
आप नेता राघव चड्ढा ने किया बड़ा दावा
आपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को एक लिस्ट दिखाई, जिसमें गिरफ्तार होने वाले व्यक्तियों के नाम हैं। केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगे आएंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी गिरफ्तार किए जाएंगे।