Delhi NCRराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरकार मध्य पूर्व में युद्ध से पैदा संकट को संभालने में रही विफल, भुगत रही जनता- केजरीवाल

Middle East Conflict : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से भारत में पैदा हुए संकट से निपटने के केंद्र सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

मजदूरों के सामने रोजगार संकट

अरविंद केजरीवाल ने गिरते शेयर बाजार और एलपीजी की कमी को लेकर कहा कि एलपीजी की कमी से कारोबार बंद हो रहे हैं। सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं। प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ये सभी व्यवस्था की विफलता के संकेत हैं।

गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में लगे लोग

सोमवार को एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार मध्य पूर्व चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं। लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं। प्रवासी मजदूरों की बेरोजगार हो गए हैं। रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।

जनता पर क्यों डाला जाता है बोझ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है। फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?

ये भी पढ़ें- LPG Crisis : 14.2 किलो सिलेंडर में अब 10 किलो गैस, सरकार की नई योजना, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button