IFFM 2023: कार्तिक आर्यन को मिला ये अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया गर्वनर से होंगे सम्मानित

विक्टोरिया गवर्नर करेगी कार्तिक को सम्मानित

विक्टोरिया गवर्नर करेगी कार्तिक को सम्मानित

Share

IFFM 2023: कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की शुरुआत प्यार का पंचनामा फिल्म से की थी। इस फिल्म से मिली सक्सेस के बाद कार्तिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए कार्तिक को इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में सम्मानित किया जाएगा।

एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उनके लाखों चाहने वाले हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उनके चाहने वालों की संख्या में लाखों लोग शामिल हैं। यह इसी का नतीजा है कि उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न (आईएफएफएम) में सम्मानित किया जाएगा।

विक्टोरिया गवर्नर करेगी कार्तिक को सम्मानित

कार्तिक आर्यन को राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें विक्टोरिया की गवर्नर द्वारा फिल्म इंडस्ट्री में उनके महत्वपूर्ण योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 11 अगस्त को आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

 सम्मान पाना सौभाग्य की बात

कार्तिक आर्यन ने इस पुरस्कार को पाकर खुशी जताई है। एक बयान में उन्होंने कहा, मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए विक्टोरियाई सरकार का आभार व्यक्त करता हूं और मेलबर्न के 14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पर प्राउड फील कर रहा हूं।

इंडियन सिनेमा में अपने काम के लिए सम्मान पाना एक बहुत बड़ा सौभाग्य की बात है। मैंने हमेशा कहानी कहने की शक्ति और फिल्मों की दिलों को छूने और दिमाग को प्रेरित करने की क्षमता में विश्वास किया है। मैं सिनेमा के जादू का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।

iFFM  में 20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में होंगी पेश

बता दें कि आईएफएफएम 20 अगस्त तक चलेगा। इसमें भारतीय सिनेमा और संस्कृति का आयोजन है। जिसमें 20 भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में रिलीज की जाएंगी। महोत्सव के निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा कि कार्तिक के ऑस्ट्रेलिया में बहुत सारे फैंस हैं और वह उन्हें सम्मानित करने के लिए एक्साइटेड हैं।

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed Furious At Airport: ‘इंडिया’ का नाम खराब कर रही ‘Uorfi Javed’ पर भड़का शख्स, एक्ट्रेस बोली – तुम्हारे बाप का कुछ…

अन्य खबरें