महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी सीमा का विवाद एक बार फिर बढ़ा, जानें वजह

Karnataka : महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी सीमा का विवाद एक बार फिर बढ़ा, जानें वजह
Karnataka : महाराष्ट्र और कर्नाटक का पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी सीमा का विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। इसे लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक की सरकारआमने-सामने है। यह पुराना विवाद शुक्रवार को फिर से तब सामने आया जब बेलगावी के मरिहाल में एक बस चालक और कंडक्टर को कथित तौर पर मराठी में बात न करने पर पीटा गया। बीतें दो दिन में बेलगावी में सीमा विवाद अचानक बढ़ने के बीच दोनों पक्षों की तरफ से बस चालकों पर हुए हमले के कारण कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
मराठी में टिकट मांगा
बस कंडक्टर द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक एक लड़की ने मराठी में टिकट मांगा। जब उसने कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने लड़की से कन्नड़ में बात करने के लिए कहा तो लड़की तथा उसके पुरुष मित्र ने उस पर हमला कर दिया।
मामला दर्ज किया
वहीं बेलगावी के पुलिस आयुक्त यदा मार्टिन मारबानियांग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और लड़की की शिकायत पर संवाहक के खिलाफ भी नाबालिग लड़की से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला किया
इस घटना के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों ने शनिवार को चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर तालुक के गुइलल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के बस चालक भास्कर जाधव पर हमला कर दिया और उसका चेहरा काला कर दिया। पुलिस ने कथित तौर पर इस घटना में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कर्नाटक जाने वाली राज्य परिवहन बसों की सेवा रोकने का आदेश दिया। परिवहन मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बेंगलुरु से मुंबई आ रही बस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने हमला किया।
बस सेवाओं को कम कर दिया
वहीं रविवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की एक अल्ट्रा लग्जरी बस पर जय महाराष्ट्र (मराठी) और (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) जैसे नारे लिखकर उसे खराब कर दिया गया। इस घटना के बाद केएसआरटीसी ने भी महाराष्ट्र के लिए बस सेवाओं को कम कर दिया है।
हाराष्ट्र के संपर्क में
उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमने महाराष्ट्र जाने वाली बसों की संख्या सीमित कर दी है और स्थिति को सामान्य करने के लिए सभी एहतियात बरत रहे हैं।वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सुचारू बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए वह महाराष्ट्र के अपने समकक्ष के संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें : भारत की जीत के लिए महिलाओं नें महाकुंभ में की आरती और पूजा-अर्चना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप