
JMM: झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकाक के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 26 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ लेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में इंडि गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है।
बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में 26 नवंबर को शपथग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के सभी बड़े नेता भी शामिल होंगे। जिनमें AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लेफ्ट के दीपांकार भट्टाचार्य शामिल हैं।
81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें
आपको बता दें कि JMM नीत गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों के साथ अपनी जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी है। वहीं, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन केवल 24 सीट पर ही अपनी पकड़ बना पाई। राज्य में झामुमो नीत गठबंधन की जीत में कुछ महीने पहले ही शुरू हुई लोकलुभावन ‘मंईयां सम्मान योजना’ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 18-50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र का नया CM कौन, फडणवीस, शिंदे या नया चेहरा?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप