Jharkhandबड़ी ख़बरराजनीति

Jharkhand Train Mishap: ट्रेन हादसे को लेकर केंद्र पर बरसे अखिलेश, कहा- सरकार बना रही रेल हादसे का रिकॉर्ड

Jharkhand Train Mishap: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. ममता बनर्जी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आखिर भारत सरकार की संवेदनहीनता का अंत कब होगा? वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार रेल हादसों का रिकॉर्ड बना रही है।

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ट्रेन हादसे अब नियमित से हो गए हैं। हर हफ्ते घटनाएं हो रही हैं। क्या यही शासन है? सुबह एक और विनाशकारी रेल दुर्घटना हुई। हावड़ा-मुंबई मेल झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में पटरी से उतर गई। कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। यह बेहद दुखद है। हर सप्ताह रेल हादसों की दुखद शृंखला सी चल रही है। रेलवे ट्रैक पर मौत और यात्रियों के घायल होने का यह सिलसिला कब तक चलेगा? हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की संवेदनहीनता का कोई अंत नहीं होगा?

सरकार बना रही रेल हादसे का रिकॉर्ड: अखिलेश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाना चाहती है। अभी पेपर लीक का रिकॉर्ड चल रहा था। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे थे। उसका भी रिकॉर्ड बनने जा रहा था। इसके पीछे-पीछे रेल हादसों का रिकॉर्ड बन रहा है। सुरक्षा और संरक्षा का इतना बड़ा बजट होने के बाद भी इतने रेल हादसे क्यों हो रहे हैं? आम लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनकी सरकार मदद करे।

साथ ही आगे ऐसे हादसे न हों उसके सरकार पुख्ता इंतजाम करे। वायनाड भूस्खलन को लेकर अखिलेश ने कहा कि सरकार ने COP29 और G20 में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की गईं। कुछ दिन पहले उत्तराखंड में भूस्खलन हुआ था। वहां लगातार भूस्खलन हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है, यह बताया जाए.

ये भी पढ़ें- Kerala: भूस्खलन ने वायनाड में मचाई भारी तबाही, 24 लोगों की मौत, 70 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button