
Jharkhand : हाल ही में बीजेपी की तरफ से शिवराज सिंह चौहान को झारखंड चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसी को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान झारखंड पहुंचे और झारखंड सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है।
शिवराज सिंह ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘1962 के बाद पहली बार यह चमत्कार हुआ है कि ऐसा शानदार बहुमत पीएम बनाने के लिए हमारी पार्टी को और हमारे गठबंधन को मिला है और झारखंड का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब झारखंड को कुशासन से मुक्त करना है। आज विस्तार से बैठक हुई है और चर्चा हुई है। बाबूलाल (मरांडी) जी की टीम काम करेगी और हिमंता जी और हम इस टीम को सहयोग करेंगे। कार्यकर्ताओं में जो आज आत्मविश्वास देखा, विजय का जो संकल्प देखा उसके कारण हम आश्वस्त हैं। झारखंड में फिर एकबार अपनी सरकार बनाएंगे।
हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार : शिवराज सिंह
शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड की सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। जितने वादे किए थे। उनमें से एक वचन नहीं निभाया। एक वादा पूरा नहीं किया। वादे थे सरकारी नौकरी के, किसी को नियुक्ति पत्र दिया क्या? कहा था कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। किसको भत्ता दिया, ना ही किसी को नौकरी दी। जैसी लूट झारखंड में हो रही है कि आजतक हमने कहीं नहीं देखी। अकेले हमारे ग्रामीण विकास विभाग ने पांच साल में झारखंड को लगभग 21 हजार 55 करोड़ रुपये दिए हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप