Jharkhandबड़ी ख़बर

Jharkhand : रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ, झारखंड आंदोलन में निभाई थी भूमिका

Jharkhand : झारखंड में रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। इससे पहले उन्होंने शिबु सोरेन के पैर छुकर आर्शीवाद लिया। राजभवन में शपथ समारोह हुआ। कार्यक्रम में हेमंत सोरेन मौजूद थे। झामुमो के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की। आज झाझुमो में दूसरे नंबर के नेता माने जाते हैं। 2009 में वह पहली बार विधायक बने थे। 2019 में दूसरी बार विधायक बने थे।

आपको बता दें कि रामदास सोरेन के राजनीतिक करियर पर आएं तो रामदास सोरेन खरसती के रहने वाले हैं। रामदास सोरेन के पिता की बात करें तो घोडाबांधा के ग्राम प्रधान थे। इसके बाद सोरेन ने ग्राम प्रधान के रूप में काम किया। झामुमो के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की। 1990 की बात करें तो जिलाध्यक्ष व जिला सचिव के रूप में काम किया।

रामदास सोरेन का कद बड़ा

आबको बता दें कि रामदास सोरेन की आदिवासी समाज में पकड़ मानी जाती है, जब झारखंड आंदोलन चल रहा था। उस समय भी वह सक्रिय भूमिका में थे, जब यह आंदोलन हुआ था। उस समय रामदास सोरेन पर कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। झाझुमो में रामदास सोरेन का कद बड़ा है। क्योंकि वह दूसरे नंबर के नेता माने जाते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक…PM मोदी भी मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button