
Jharkhand Chunav Result Live : बाबू लाल सोरेन पीछे चल रहे हैं। मीरा मुंडा पीछे चल रही हैं। सरायकेला से चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी सीट से पूर्णिया साहू आगे हैं। सुदेश कुमार महतो सिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। जगनाथपुर से गीता कोरा आगे हैं। धनवार की सीट से बाबू लाल मरांडी आगे हैं, वहीं कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय सीट से आगे हैं। बरहेट विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन 8000 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही रुझानों में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत है। इंडिया गठबंधन 52 सीटों पर बनी हुई है। NDA 28 सीटों पर है। JMM कार्यकर्ताओं में जश्न मना रहे हैं।
जामताड़ा से इरफान अंसारी आगे हैं। रुझानों में झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत है। इंडिया 50 सीटों पर है। 30 सीटों पर NDA है। नतीजों पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा, मतगणना अभी भी जारी है, जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए।
इंडिया 50 सीटों पर है। 30 सीटों पर NDA है। झारखंड में JMM 30 सीटों पर आगे है। भाजपा 26, कांग्रेस 13, आरजेडी 5 सीटों पर है। रुझानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि चंद घंटों का इंतजार बाकी है, और झारखंड की जनता बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रही है। झारखंड में इस बार एक ही नारा, हेमंत दोबारा.
झारखंड के रुझानों में इंडिया गठबंधन को बहुमत है। इंडिया 50 सीटों के साथ बढ़त बनाए हुए है। 28 सीटों पर एनडीए है। रुझानों पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जैसे-जैसे सूर्य ऊपर चढ़ेगा वैसे-वैसे परिवर्तन आएगा और ये आंकड़ा(झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना का) ऊपर जाएगा।
झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। इंडिया 39 सीटों पर आगे है। एनडीए 38 सीटों पर आगे है। रुझानों में चंपई सोरेन सरायकेला से लगातार पीछे चल रहे हैं। हेमन्त सोरेन बरहेट की सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बाबू लाल मरांडी धनवार सीट से बढ़त बनाए हुए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जब जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को जेल भेजकर सरकार का बहुमत लूटने की कोशिश की। हमने भाजपा द्वारा किए गए सभी प्रयासों को खत्म करने का काम किया है।
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह जीतेंगे। इसका कारण INDI गठबंधन द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश है, जिसे जनता ने नकार दिया है।
झारखंड के रुझानों में एनडीए को बहुमत मिला। एनडीए 43 सीटों पर आगे है। इंडिया 33 सीटों पर आगे चल रही है। बाबू लाल सोरेन घाटशिला सीट से पीछे चल रहे हैं। पूर्णिमा साहू जमशेदपुर पूर्वी सीट से पीछे चल रही हैं। सरायकेला की सीट चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन बरहेट सीटे आगे हैं। जामताड़ा से सीता मुर्मू आगे हैं। गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन आगे चल रही हैं। बाबू लाल मरांडी धनवार सीट से आगे हैं।
मीरा मुंडा पोटका सीट से पीछे चल रही हैं। NDA 35 पर आगे है। इंडिया 39 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में बीजेपी और जेएमएम में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। JMM 29 सीट पर आगे चल रही है। बीजेपी 39 सीट पर आगे है।
बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से आगे हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जामताड़ा से बीजेपी कैंडिडेट सीता मुर्मू आगे हैं। बरहेट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। सरायकेला से चंपई सोरेन आगे हैं। शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रही है। जेएमएम 10 सीटों पर आगे चल रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। झारखंड में दो चरणों में वोटिंग हुई है। इसमें पहले चरण की बात करें तो 13 तारीख को वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण की बात करें तो 20 को वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें CM भगवंत मान ने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप