Jharkhandबड़ी ख़बर

Jharkhand : ‘कल से सभी लोग अपना काम शुरू कर देंगे’, झारखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद हेमंत सोरेन बोले

Jharkhand : विधानसभा में हेमंत सोरेन ने विश्वासमत हासिल किया। उनके पक्ष में 45 वोट पड़े। विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने मंत्रिमंडल का गठन किया। राजभवन में 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हैं। चंपई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि बहुत से पुराने चेहरों पर विश्वास जताया गया।

मंत्रिमंडल का गठन करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन कर लिया गया है, उसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक भी हुई। कल से सभी लोग अपना काम शुरू कर देंगे। यहां बहुत सारी खनन गतिविधियां होती हैं। लेकिन इससे प्रभावित होने वाले लोगों के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं थी। आज हमने उनके लिए एक आयोग बनाने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से दीपक बीरुआ, मिथिलेश ठाकुर हफीजुल हसन बसंत सोरेन अंसारी, बेबी देवी, बैद्यनाथ राम नाम शामिल है। इसके अलावा बन्ना गुप्ता ने भी शपथ ली, जो स्वास्थय मंत्री रह चुके हैं। साथ ही आरजेडी से सत्यानंद भोक्ता  मंत्री पद दिया गया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से विधायक उरांव और इरफान अंसारी ने शपथ ली।

लगातार पालन किया : हेमंत सोरेन

विश्वासमत मत के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष की स्थिति आपके सामने है। संवैधानिक प्रक्रिया को हमने 2019 से लगातार पालन किया है। आज फिर से सत्ता पक्ष की एकजुटता और मजबूती का परिचय आप सबको देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के कारण 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, सड़कों पर भरा पानी, CM शिंदे ने की बैठक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button