BiharOther Statesबड़ी ख़बर

NDA को नीतीश कुमार ने दिया बड़ा झटका, मणिपुर सरकार से समर्थन लिया वापस

JD(U) Withdraws Support In Manipur : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि जेडीयू ने मणिपुर की एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। जेडीयू ने एक पत्र जारी कर औपचारिक रूप से मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है।

आपको बताते चलें कि जेडीयू का 2022 से भाजपा के साथ गठबंधन था, लेकिन अब उसने सत्तारूढ़ सरकार से दूरी बना ली है। 2022 में जेडीयू के छह में से पांच विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया था। जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई थी। लेकिन अब जेडीयू ने भाजपा की सरकार से अपना समर्थन वापस लेते हुए राज्यपाल को औपचारिक पत्र सौंपा है।

राज्य सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं

गौरतलब हो कि जेडीयू द्वारा समर्थन वापस लेने के बावजूद, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राज्य विधानसभा में भाजपा का बहुमत इतना मजबूत है कि यह किसी भी राजनीतिक व्यवधान के बिना सत्ता में बनी रह सकती है।

हालांकि, जेडीयू का समर्थन वापसी मणिपुर की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है, लेकिन फिलहाल भाजपा सरकार के कार्यों और निर्णयों पर इसका प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है।

2013 में जेडीयू ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था

पहली बार 2013 में, जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने थे, तब जेडीयू ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था। नीतीश कुमार ने इसे सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई के रूप में बताया था। इसके बाद जेडीयू ने बिहार में अलग राह अपनाई और राजद के साथ महागठबंधन बनाया। 2017 में, नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन तोड़ते हुए फिर से भाजपा से गठबंधन किया। इसे बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना गया। भाजपा और जदयू ने मिलकर सरकार बनाई, और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने।

बिहार में है भाजपा और जडीयू के गठबंधन वाली सरकार

हालांकि, अगस्त 2022 में, जेडीयू ने एक बार फिर भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया। नीतीश कुमार ने इसे भाजपा की “साजिश और दबाव की राजनीति” बताया। इसके बाद जेडीयू ने आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई। बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू का गठबंधन कई बार बना और टूटा, लेकिन अभी भी बिहार में भाजपा और जदयू के गठबंधन वाली सरकार चल रही है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बांग्लादेशियों पर कड़ी कारवाई, मीरा रोड से 3 गिरफ्तार, उल्हासनगर से एक महिला अरेस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button