Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर में लाएं गाय-बछड़े की तस्वीर, मिलेगा कान्हा का विशेष आर्शीवाद

Janmashtami 2022: देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) को लेकर भक्त काफी उत्साहित है। इस साल यह महापर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और पूजा करने करने का विधान है। वहीं इस दिन पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तुएं चढ़ाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता के अनुसार, जो भी कृष्ण भक्त जन्माष्टमी का व्रत रख कर उनकी प्रिय चीजों को पूजा में चढ़ाएगा उसके सभी काम सफल होंगे।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर में लाएं गाय-बछड़े की तस्वीर
भगवान कृष्ण (Janmashtami 2022) ने धरती पर एक ग्वाले के रूप में जन्म लिया था और उन्हें गाय से बेहद ही लगाव था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय में गुरु ग्रह का वास होता है और इसे घर में रखना शुभ होता है। हालांकि, अब शहरीकारण के कारण यह संभव नहीं है। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गाय-बछड़े की तस्वीर या मूर्ति घर में अवश्य लेकर आएं। इसे करने से आपको भगवान कान्हा का विशेष आर्शीवाद मिलेगा।
Read Also:- एकादशी के व्रत से भी हजार गुना फलदायक है जन्माष्टमी का व्रत, जाप से मिलेंगे दोगुने फायदे
जन्माष्टमी के दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए चढ़ांये चीजें
मान्यता के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) के दिन यदि आप भगवान श्री कृष्ण के बाल अवस्था की फोटो लाकर पूजा घर में रखेंगे और उसकी नियमित रूप से पूजा करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में कभी विवाद उत्पन्न नहीं होगा। साथ ही पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं शास्त्रों के अनुसार भगवान कृष्ण को मोर पंख अतिप्रिय है और मान्यता है कि यदि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मोर पंख घर में खरीदकर लाया जाए तो इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष समाप्त होता है। इसके अलावा, मोर पंख को घर में रखने से कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।