
America Iran War : ईरान के खर्ग द्वीप और कोम शहर के पास मंगलवार को कई हमले किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और इस्राइल ने खर्ग द्वीप पर लगभग 50 ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा कोम के पास एक महत्वपूर्ण रेलवे पुल पर भी हमला हुआ, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
कोम शहर में पुल पर हमला
ईरान के डिप्टी गवर्नर मोर्तेजा हेदरी ने बताया कि कोम के पास पुल पर हमला अमेरिकी और इस्राइली प्रोजेक्टाइल से हुआ। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।
मशहद में रेल सेवाएं रद्द, सुरक्षा कारणों से फैसला
पूर्वोत्तरी ईरानी शहर मशहद में सुरक्षा कारणों से रेल सेवाएं अचानक रोक दी गई हैं। गवर्नर ने कहा कि यह कदम अगले आदेश तक लागू रहेगा। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब इस्राइल ने ईरानी नागरिकों को रेलवे उपयोग से दूर रहने की चेतावनी दी थी।
काशान में रेलवे पुल पर हमला, दो की मौत
मध्य ईरान के काशान शहर में रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई। इस हमले की पुष्टि इस्फहान के डिप्टी गवर्नर ने की। इस्राइली सेना ने नागरिकों को पहले ही चेतावनी दी थी कि शाम नौ बजे तक ट्रेनों का उपयोग न करें।
ट्रंप की धमकी और युद्धविराम प्रयास
इससे पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईरान को एक रात में तबाह किया जा सकता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मध्यस्थों के माध्यम से युद्धविराम के लिए वार्ता जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें – ‘आज रात एक पूरी सभ्यता का होगा अंत, ईरान के लोगों पर ईश्वर की कृपा हो’ ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









