विदेश

ईरान ने अमेरिका सहित कुल 7 देशों पर किया हमला, अमेरिका के बेस को बना रहा है निशाना

Iran Israel war : ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त हमले के बाद ईरान ने करारा जवाब देना शुरु कर दिया है। ईरान ने सिर्फ अमेरिका और इजराइन ही नहीं बल्कि कुल सात देशों पर एक साथ हमला किया है। जिसमें कतर, बहरीन और कुवैत भी शामिल है।

बता दें कि ईरान इन देशों में अमेरिका के बेस को निशाना बना रहा है। हमलों की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है जो डरा देने वाली है। तेज धमाके साफ दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने इन हमलों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी की हैं। ईरान ने जिन देशों को निशाना बनाया है उनमें कतर, बहरीन कुवैत,सऊदी, जॉर्डन और अबू धाबी शामिल हैं। हमले के वीडियो बहुत ही भयावह हैं। इनमें आग के गुबार और धुएं को साफ देखा जा सकता है।

अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर हमला

अपने पलटवार में ईरान ने अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। जानकारी के मुताबिक ईरान ने इन देशों में अमेरिकी नौसैनिक अड्डों पर हमला किया है। बहरीन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मिसाइल हमला आइलैंड किंगडम में US नेवी के पांचवीं फ्लीट हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर किया गया है।

ये भी पढ़ें – 600 ट्रक और 400 बसें खंगालने के बाद पिता ने ढूंढ निकाला बस में बंद अपना बच्चा, पसीने में था तरबतर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button