IPL 2026 : आईपीएल के लिए विराट कोहली तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभ्यास सत्र का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वो बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इसको देखते हुए पूर्व आरसीबी कप्तान विराट कोहली अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
नेट में बल्लेबाजी करते दिखे कोहली
नेट में बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की है। जिसमें वो बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। विराट कोहली को अभ्यास करते देख उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गत वर्ष पहली बार खिताब किया अपने नाम
गत वर्ष आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन में कोहली ने 144.71 की स्ट्राइक रेट से 15 मैचों में 657 रन बनाए थे। इस दौरान आठ अर्धशतक भी लगाए थे।
आईपीएल इतिहास की बात करें तो विराट कोहली ने अब तक 267 मैचों की 259 पारी में 8661 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक भी शामिल हैं।
आगामी आईपीएल सत्र 2026 का कार्यक्रम
बीसीसीआई द्वारा अभी तक आईपीएल कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया गया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। हालांकि पहले 26 मार्च से 30 मई तक का विंडो तय किया गया था, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव करके फिर से जारी किया गया।
उनके अनुसार, अभी केवल शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 12 मार्च को कार्यक्रम का शेड्यूल जारी करने की योजना है। दरअसल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए मैचों का कार्यक्रम जारी करने में देरी हो रही है, जिससे कि मैचों का विधानसभा चुनाव से टकराव न हो।
ये भी पढ़ें- देश में LPG Gas की भारी किल्लत, एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा- केजरीवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









