IPLखेल

IPL 2026 : चोटिल खिलाड़ी बढ़ा रहे फैंस की चिंता, इन फ्रेंचाइजियों को होगा तगड़ा नुकसान

IPL 2026 : फटाफट क्रिकेट के 19वें सीजन का ऐलान हो चुका है। क्रिकेट फैंस बेसब्री से 28 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन में 200 प्लस स्कोर कई बार बने थे, ऐसे में इस बार क्रिकेट फैंस 300 स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं। लीग शुरू होने में 10 दिन बचे हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी भी रिहैब में हैं।

कहा जा रहा है कि चोट की वजह से ये खिलाड़ी ज्यादातर मैच मिस कर सकते हैं। इसका असर टीम के परफॉर्मेंस पर दिख सकता है। आइए जानते हैं किस फ्रेंचाइजी से कितने खिलाड़ी चोटिल हैं….

टूर्नामेंट से होना पड़ा था बाहर

हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। टीम ने हर्षित को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। टी-20 विश्व कप के समय वार्म-अप के दौरान राणा चोटिल हो गए थे। इससे उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। पिछले सीजन में भी यह युवा तेज गेंदबाज चोट से नहीं खेल पाया था। फिलहाल रिहैब की प्रक्रिया चल रही है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार नजर रखे हुए हैं।

जोश हेजलवुड

पिछले सीजन की चैंपियन आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज भी चोट से परेशान हैं। ये भी एशेज सिरीज और टी20 विश्वकप टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जानकारी मिल रही है कि शुरुआती 2 मैचों के बाद से कमिंस अपनी टीम के लिए खेल सकते हैं। जिससे आरसीबी के लिए राहत की खबर है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टॉफ इन दोनों खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हेजलवुड को आरसीबी ने 12.5 करोड़ में रिटेन किया था।

पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस वेस्टइंडीज दौ रे में चोटिल हुए थे। इससे एशेज सिरीज और आईसीसी के टी20 मुकाबले से बाहर हो गए थे। कमिंस की वापसी की तारीख भी अभी तय नहीं है। ऐसे में हैदराबाद को कप्तान को लेकर चिंता बढ़ गई है। पैट कमिंस को सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

मथीशा पथिराना

श्रीलंका का स्टार खिलाड़ी मथीशा पथिराना इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। केकेआर ने पिछले ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके पहले यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता था। टी20 विश्वकप के समय से ही खिलाड़ टीम से बाहर चल रहा है। ऐसे में वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।

ईशान मलिंगा

ईशान मलिंगा सनराइजर्स के लिए खेलते हैं। कंधे की चोट के कारण ईशान शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इससे टीम के प्रदर्शन पर असर दिख सकता है। टीम ने उन्हें 1.2 करोड़ में रिटेन किया था। कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान पर जिम्मेदारी होती थी, लेकिन कमिंस भी चोटल हैं इससे टीम की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल खिलाड़ी की रिकवरी पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

वानिंदु हसरंगा

बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण वानिंदु हसरंगा शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं। जिससे लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए चिंता बनी हुई है। चोट से वह टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे। लखनऊ ने 2 करोड़ रुपए में वानिंदु को टीम में शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को बड़ा झटका, आखिरी 2 घंटे में कई शोज कैंसिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button