IPL 2023: धोनी के आखिरी 9 गेंद की बल्लेबाजी, पूरे मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ

Share

आईपीएल 2022 में अतिंम पायदान से दूसरे स्थान पर सीज़न खत्म करने वाली धोनी येलो आर्मी की चेन्नई IPL 2023 में टॉप 2 टीमों में शामिल हो गई है। 12 मैच खेलकर चेन्नई ने 7 जीते हैं, 4 गंवाए हैं और 1 मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है।
15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चैन्नई नंबर 2 स्थान पर काबिज है। धोनी ने पीछले साल कहा था कि हम जोरदार वापसी करेंगे। धोनी अपने फैन से किया वादे पर खरे उतरे। 10 मई, 2023 को दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने थी। प्लेऑफ में टॉप 2 फिनिश करने के लिए CSK के पास जीत और सिर्फ जीते ही एकमात्र रास्ता था।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया। धोनी के घुटनों में थोड़ी समस्या है और इस वजह से वह पहले की तरह चीते की रफ्तार के साथ दौड़ नहीं पा रहे। इसके बावजूद धोनी ने एक भी मैच नहीं छोड़ा। धोनी जानते हैं कि अगर CSK को फाइनल जीतना है, तो मैदान पर उनकी मौजूदगी बेहद जरूरी है।

दिल्ली के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों ने किया निराश

DC के सामने CSK के अधिकतर बल्लेबाजों ने निराश किया। माना कि विकेट पर गेंद थोड़ी फंसकर आ रही थी, लेकिन वर्षों क्रिकेट खेल चुका एक भी बल्लेबाज पूरे भरोसे के साथ दिल्ली के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। CSK का सबसे बड़ा योद्धा अभी बाकी था। वह खिलाड़ी जिसने वर्षों से फंसे हुए मुकाबले अपने बल्ले के जोर पर खत्म किए हैं। चेन्नई के फैंस को यकीन था कि आज थाला मारेंगे। जिस विकेट पर CSK के दूसरे बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहां माही दिल्ली के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देंगे।

धोनी के आखिरी 9 गेंद की बल्लेबाजी

यकीन मानिए कि जितना मजा पूरे मैच में नहीं आया, धोनी ने अपनी 9 गेंद की बल्लेबाजी के दौरान वह मजा दे दिया। माही जब तक मैदान पर रहे, DC का धुआं उड़ाते रहे। खलील अहमद के 19वें ओवर की पहली स्लोअर लेंथ बॉल पर धोनी ने डीप मिडविकेट की दिशा में सिंगल लिया। सबको लगा कि माही खलील के सामने ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक जडेजा को देना चाहते हैं। हुआ ये कि अगली गेंद पर रवींद्र जडेजा को भी लेगबाइ के तौर पर सिंगल मिला और फिर से स्ट्राइक माही के पास आ गई।
जिस विकेट पर दूसरे बल्लेबाज खुलकर खेलने के लिए तरस रहे थे, चोटिल महेंद्र सिंह धोनी ने वहां भी अपने बल्ले से चेन्नई को फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया। खलील अहमद के 19वें ओवर से कुल मिलाकर 21 रन आए। यही ओवर पूरे मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

धोनी ने 9 गेंद पर सबसे स्ट्राइक रेट

धोनी ने 9 गेंद पर सबसे ज्यादा 222 की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए 1 चौके और 2 छक्के की मदद से तूफानी 22 रन बनाए। अंत में निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई। माही के रन मुकाबले में निर्णायक साबित हुए। धोनी ने मुश्किल विकेट पर बल्ले से फिर साबित कर दिया कि आज भी पूरी दुनिया में उनसे बड़ा फिनिशर कोई नहीं है।

यें भी पढ़े – IPL2023: धोनी के रंग में रंगा अदब का शहर लखनऊ,धोनी की झलक पाने के लिए बारिश में भीगते रहे फैंस