Advertisement

मिस्र में भीषण अग्निकांड, जला पुलिस मुख्यालय, कई लोग मारे गए

मिस्र में भीषण अग्निकांड, जला पुलिस मुख्यालय, कई लोग मारे गए

मिस्र में भीषण अग्निकांड, जला पुलिस मुख्यालय, कई लोग मारे गए

Share
Advertisement

मिस्र में सोमवार को भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर मिस्र में सोमवार को सुबह एक पुलिस मुख्यालय में आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं दो अधिकारियों ने बताया कि आग इस्माइलिया के स्वेज नहर प्रांत में बहुमंजिला पुलिस मुख्यालय में लगी। अग्निकांड की चपेट में 25 लोग आ गए। इनमें से कई बुरी तरह घायल हो गए हैं। बता दें कि अधिकतर पुलिस अधिकारी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अधिकतर जलने के कारण घायल हुए और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

Advertisement

मीडिया को जानकारी देने का अधिकार अधिकारी को नहीं था, इसलिए उन्होंने पहचान न बताने की शर्त पर ये जानकारी दीं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के समय इमारत में कितने पुलिसकर्मी थे। इमारत को भारी क्षति हुई है।

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका

बता दें कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमईएनए’ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मिस्र में सुरक्षा मानकों और आग लगने की घटनाओं से निपटने संबंधी नियमों को लागू करने की व्यवस्था काफी लचर है, जो कि लोगों की मौत का कारण बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें: TTP आतंकी ने एक महीने में 123 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला, पाकिस्तान के लिए बना TTP खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *