मनोरंजन

भारत का डबल धमाका, 39 मिनट की इस मूवी ने जीता Oscar 2023 का खिताब

ऑस्कर में भारत ने डबल धमाल मचाकर परचम लहरा दिया है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है। भारत की एक फिल्म और एक गाने ने अवॉर्ड् जीता है। पहला तो ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) और दूसरा RRR मूवी के फेमस गाने नाटू-नाटू ने ये खिताब जीता है। दोनों ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपना जलवा बिखेर दिया है। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) समेत बॉलीवुड के तमाम निर्देशक, अभिनेता और नेता जीत के लिए बधाई दे रहे हैं।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास

भारत की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड् का खिताब मिला है। इस फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस (Kartiki Gonsalves) और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Gunit monga) हैं। 39 मिनट की इस मूवी में इंसान और जानवरों के बीच रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म को तमिल (Tamil) भाषा में बनाया गया था। 8 दिस्मबर 2022 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की गई थी। वैसे तो फिल्म को तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगा लेकिन फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस ने दक्षिण कपल बोमन और बेली की जिन्दगी को पांच साल तक करीब से देखा।

फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय कपल बोमन और बेली (Boman and Beli) की है, जो रघु (Raghu) नाम के एक छोटे अनाथ हाथी की देखभाल करते हैं। फिल्म में प्रकृति को दिखाया गया है। फिल्म में आदिवासी समाज का जानवरों और प्रकृति के प्रति प्यार दिखाया गया है। फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी का कहना है कि उन्होंने बोमन, बेली और रघु के बीच असीम प्यार को देखा। बोमन और बेली बेबी एलिफेंट रघु को अपने बच्चे जैसा मानते थे। जब-जब बोमन और बेली रघु के साथ रहते थे वो उनके मूवमेंट को कभी फोन में तो कभी कैमरे में कैप्चर कर लेती थीं।

फिल्म की डायरेक्टर बोली

द एलिफेंट व्हिस्परर्स फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस ने बताया कि 18 महीने की उम्र से उनका जंगल में आना जाना रहा था। उनका नेचर से काफी लगाव है। वह नेचुरल हिस्ट्री और कल्चरल फोटोग्राफी में भी रही हैं। उन्होंने बताया कि मैं एनिमल प्लैनेट और डिस्कवरी चैनल के शो के लिए कैमराविमेन भी रही हूं।

ये भी पढ़ें:  ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर जीत रचा इतिहास, एनटीआर बोले- RRR…

Related Articles

Back to top button