बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Independence Day: आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधित करेंगी राष्ट्रपति, राष्ट्र के नाम देंगी संदेश

Independence Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे देश को संबोधित करेंगी. भारत इस वर्ष 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन आज शाम 7 बजे दूरदर्शन के सभी चैनलों और आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर पहले हिंदी में और फि‍र उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा. हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

बता दें कि राष्ट्रपति का यह संबोधन आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े 9 बजे बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू साल 2022 में भारत में सर्वोच्च संवैधानिक पद पर नियुक्त होने वाली पहली आदिवासी महिला हैं. बीते साल उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू के रूप में राष्ट्र को संबोधित किया था ।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करेंगे पीएम मोदी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर (15 अगस्त ) को देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी कल लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इसके बाद वह ऐतिहासिक स्मारक की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें- ED : टीएमसी सांसद साकेत गोखले की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने कहा – ‘कोर्ट ने आरोप तय किए’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप





Related Articles

Back to top button