IND vs NZ : हार के बाद टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की होगी एंट्री

Share

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हो रही है। इंडिया टीम को दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। अब हर्षित राणा की एंट्री हो गई है। हर्षित राणा ने रणजी में अच्छा प्रदर्शन किया था। हार के बाद स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में टी20 सीरीज हुई। इस सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। असम के खिलाफ मैच हुआ था रणजी में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया था। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जाहिर है कि हर्षित राणा के आने से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। क्योंकि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की पूर्ति हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट हो रही है। इसमें दो मैच खेले जा चुके हैं। दोनों मैचों में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली। 12 साल बाद भारतीय टीम घर पर हारी है। अब भारतीय टीम क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेलेगी। वानखेड़े की पिच भी तैयार है। ऐसा माना जा रहा है कि वानखेड़े की पिच दूसरे दिन के बाद खराब हो जाएगी।

यह है वानखेड़े की पिच

जानकारी के लिए बता दें कि असल में वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी से बनी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनो को मदद मिलेगी। हालांकि अब ऑप्शन में यही बचा हुआ है। माना जा रहा है कि दो दिन बल्लेबाजों को मदद मिलेगी फिर धीरे – धीरे पिच गेंदबाजों को मदद करना शुरू करेगी। यहां पर टॉस अहम रोल प्ले कर सकता है, टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी चुन सकती है। खेल जैसे – जैसे चलेगा। पिच बदलती जाएगी। इसका मतलब है कि पिच खराब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Big Boss 18: रजत और अविनाश के बीच एक बार फिर हुआ झगड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *