
IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। डे नाइट मैच है। पिंक बॉल से खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 180 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा योगदान नीतीश रेड्डी ने दिया है। उन्होंने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने छह विकेट झटके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को चलता किया। वह रोहित शर्मा के हाथों कैंच आउट हो गए।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86 रन पर एक विकेट है। नाथन मैकस्वीनी 30 और मार्नस लाबुशेन 20 रन पर हैं। यशस्वी जायसवाल की बता करे तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। शुभमन गिल ने 31 रन पर आउट हो गए। विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए। नीतीश रेड्डी ने 42 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की बता करें तो स्टार्क, बोलैंड और पैट कमिंस ने विकेट लिए।
भारत की टीम
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैक्स्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
यह भी पढ़ें : अगस्ता वेस्टलैंड मामला में SC ने CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप