70-Year-Old Pakistani Man : पाकिस्तान में हाल ही में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. चर्चा की वजह दूल्हा-दुल्हन की उम्र के बीच बड़ा अंतर बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक दूल्हे की उम्र करीब 70 साल है, जबकि दुल्हन की उम्र केवल 22 साल है. अपने से लगभग चौथाई उम्र की लड़की से शादी करने वाले हकीम बाबर की यह शादी पाकिस्तान में हुई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
विवाद बढ़ने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने भी खुलकर अपनी बात रखी और आलोचना करने वालों पर सवाल उठाए. कपल का कहना है कि वे शादी के बाद ईद के तुरंत बाद उमराह के लिए सऊदी अरब जाएंगे और इसके बाद हनीमून मनाने के लिए नीदरलैंड्स रवाना होंगे.
शादी में उम्र का फर्क नहीं
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, मीडिया के लोग 70 साल के हकीम बाबर के घर पहुंचे तो वहां उनसे और उनकी 22 साल की दुल्हन से बात हुई. अपनी शादी पर हो रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. किसी की शादी में जोड़े की उम्र का फर्क देखना ठीक नहीं है. ऐसे रिश्ते को निजी ही रहने दिया जाना चाहिए.
पत्नी ने भी प्यार की बात मानी
मीडिया से बात करते हुए बाबर ने कहा, ‘हमारी शादी अरेंज और लव मैरिज दोनों है. हम एक-दूसरे को पसंद करते थे. ऐसे में हमने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और निकाह करके इसे ऑफिशियल किया. हमारी निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिए.’ बाबर की 22 साल की पत्नी ने भी माना कि प्यार के बाद यह निकाह हुआ है.
प्यार में उम्र मायने नहीं रखती
हकीम बाबर ने कहा कि इंसान को दिल से जवान होना चाहिए. मुझे लगा कि मैं शादी कर सकता हूं, इसलिए की. मैंने एक तलाकशुदा महिला से निकाह किया है, जो गलत नहीं है.
बाबर ने कहा कि निकाह कोई गलत नहीं, बल्कि अच्छा काम है. छुपकर रिश्ता बनाना बुरा होता, इसलिए सबके सामने पत्नी का दर्जा देना सही है. उनकी 22 साल की पत्नी ने भी कहा कि सच्चे प्यार में उम्र मायने नहीं रखती और उन्हें सोशल मीडिया पर की जा रही बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









