Abhay Singh Marriage : महाकुंभ में अपनी पहचान बनाने वाले ‘IIT बाबा’ यानी अभय सिंह अब साधु के चोले से निकलकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 35 लाख का पैकेज छोड़ संन्यासी बनने का दावा करने वाले अभय सिंह ने कर्नाटक की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ‘प्रतीका’ के साथ घर बसा लिया है।
पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे
दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई थी, जिसके बाद उन्होंने इस साल 15 फरवरी को हिमाचल के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की और फिर 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली। यह खुलासा तब हुआ जब अभय अपनी पत्नी के साथ झज्जर में अपने पिता के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे।
फिलहाल अब यह कपल सादगी से जीवन बिताने और सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की योजना पर काम कर रहा है।.. महाकुंभ से चर्चित हुई मोनालिसा के बाद अब IIT बाबा की इस शादी ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।”
लोगों का लग गया तांता
शादी रचाने के बाद आईआईटी बाबा अपनी पत्नी प्रतीका के साथ झज्जर वाले घर पहुंचे। इसके बाद मां ने बहू को मिठाई खिलाकर आरती उतारी। घर पर लोगों का तांता लग गया। काफी संख्या में लोग उन्हें देखने और फोटो खिंचाने आ रहे हैं।
पति और पत्नी का एक विजन
आईआईटीएन बाबा ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ‘श्री यूनिवर्सिटी’ के निर्माण पर काम चल रहा है, जहां ज्ञान को एकीकृत (कम्बाइन) करने पर जोर दिया जाएगा। इस यूनिवर्सिटी में शिक्षण के साथ-साथ साधना से जुड़े ज्ञान को भी शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जानना और सिखाना है, जिसके लिए स्पष्ट विजन होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सांसारिक चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। फिलहाल वे हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पिता ने तलाक के बाद बेटी के लिए खास अंदाज में मनाई खुशी, Video वायरल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









