
IED Blast : बीजापुर – दंतावाड़ा बॉर्डर पर IED ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 3 जवान घायल हो गए हैं। उस क्षेत्र में घटना हुई है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर नक्सली होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस और जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
इस दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। इस IED ब्लास्ट में हमारे जवान घायल हो गए। इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है। इस हमले के बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली। बीजापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस मामले में जांच चल रही है। बता दें कि राज्य सरकार लगातार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है।
यह भी पढ़ें : नितेश राणे ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- अगर लव जिहाद किया तो तुम्हारे दरवाजे पर…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप