
Maharashtra: मनोज जरांगे ने मराठाओं को जागरूक करने के लिए राज्य का दौरा करने का निर्णय लिया है। जरांगे ने कहा कि मैं दिवाली के बाद मराठा लोगों से मिलने और समुदाय के लिए आरक्षण के मसले पर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के दौरे पर निकलुंगा।
मनोज जरांगे ने एनसीपी नेता रोहित पवार से छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी हॉस्पिटल में मुलाकात करने के बाद कहा कि अभी दौरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन, आज ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मनोज जरांगे ने कहा कि वह राज्य के कई इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरे के 4 चरण होंगे और इसका आरंभ विदर्भ क्षेत्र से हो सकती है।
मराठाओं के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग
आरक्षण के लिए आंदोलन के दूसरे चरण के दौरान बीते माह भूख हड़ताल पर जाने से पहले मनोज जरांगे ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ भागों का दौरा किया था। सनद रहे कि मनोज जरांगे सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।
हमारे लिए करो या मरो की स्थिति
कुछ समय पहले ही एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिसमें महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल कथित तौर पर यह कहते सुने गए थे कि यह हमारे लिए करो या मरो की स्थिति है। हमें इसके लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए।
आंदोलन नहीं रुकेगा
इस ऑडियों क्लिप के बारे में पूछे जाने पर मनोज जरांगे ने कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह रहा हूं। मराठा आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चाहे कितना भी दबाव बना लिया जाए, आंदोलन नहीं रुकेगा। हम किसी आलोचना पर ध्यान नहीं देते हैं। हम सिर्फ मराठा समुदाय के लिए अधिकार मांग रहे हैं।
यह भी पढ़े : Second hand phone : लेने से पहले ये 3 काम कर ले, वरना !