Hypertension के कारण हो रही परेशानी?,कहीं आपको भी तो नहीं High BP!…जानें कैसे करें कंट्रोल

Hypertension diet chart for high bp hypertension problem in hindi
Share

Hypertension

रोजाना तनाव और परेशानियों के कारण हम सभी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भूल गए हैं। अच्छा खानपान अक्सर स्वस्थ जीवनशैली को जीने में आपकी मदद करता है। लेकिन बढ़ती और बदलती हुई इस जीवनशैली ने हमारे शरीर में कई बीमारियों को भी जगह देना शुरु कर दिया है।

कई बीमारियों का हो सकते शिकार

इन्हीं सभी समस्या और तनाव के कारण आप सभी अपने शरीर में कई बीमारियों को बुलावा देने का काम कर रहे हैं। इनमें एक समस्या आम है जिसे आप हाईपरटेंशन(Hypertension) के नाम से जान सकते हैं। हाईपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों काफी आम हो चुकी है। हमारे आसपास कई सारे लोग इससे परेशान हैं। इस समस्या से कई बार हमारी हालत काफी गंभीर भी हो सकती है। वहीं यदि समस्या बढ़ जाए तो उसे कंट्रोल करने के लिए हमें जीवन भर दवाईयों का सेवन भी करना पड़ सकता है।

कैसे पाएं इस बीमारी से छुटकारा

अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है तो बता दें कि अपने अच्छे खान-पान के कारण इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। अच्छा खानपान आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है। हम आपके लिए इस जानकारी के जरिए ही कुछ ऐसे खानपान की जानकारी लेकर के आए हैं। जिनका सेवन करते हुए आप इन बीमारियों से खुद को बचाने में सहायता कर सकते हैं।

इस डायट को अपनाएं

अपने खानपान में कुछ ऐसे फूड्स को आप शामिल कर सकते हैं। जिनकी मदद से आप इस बीमारी का शिकार होने से बच पाएंगे। अपने खाने में आप बैरीज (स्ट्रॉबेरी), पत्तेदार साग (पालक), केले, ओटमील, चुकंदर कई लोग रोजाना अपनी डायट में चुकंदर का सेवन जरुर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चुकंदर आपको खून बढ़ाने में काफी मदद करता है।

इसी के साथ फाइबर से भरपूर ओटमील कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इन्हीं फूड्स को अपनी डायट में शामिल करते हुए आप कई तरीके से लाभ ले सकते हैं और बीमारी से दूरी बना सकते हैं।

Disclaimer: बताए गए नुस्खे या उपाय सामान्य जानकारी पर आधारित हैं, बताए गए किसी भी उपचार को अपनाने से पहले इस समस्या से संबंधित डॉक्टर की सलाह जरुर लें… hindikhabar.com किसी भी उपाय या फिर उपचार की पुष्टि नहीं करता है

यह भी पढ़े:Railway Job Recruitment 2023 इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *