लाइफ़स्टाइल

पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है? जानें किस वक्त होते है गर्भधारण के सबसे ज्यादा आसार

जब एक औरत मां बनने के बारे में सोचती है तो उसके मन में सबसे पहले सवाल आता है कि वो सही गर्भ धारण कैसे होता है । साथ महिलाओं के मन में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। प्रेग्नेंसी के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण ही महिलाओं को टेंशन होने लगती है। कई बार  महिलाएं ये जानने के लिए उत्सुक होती है । कि पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होती है। तो आइए जानते है कि पीरियड के बाद प्रेग्नेंसी कब होती है ।

पीरियड कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होती है

 इस बात की संभावना बेहद कम होती है कि पीरियड के खत्म होने के तुरंत बाद भी आप प्रेग्नेंट हो सकती है। इसके बावजूद भी असुरक्षित यौन संबंध बनाने से आप गर्भवती हो सकती हैं। यह बात भी सही है कि मासिक धर्म चक्र में किसी भी समय महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती है।

महीने में ऐसा कोई भी सुरक्षित समय नहीं होता है,  जिसमें बिना गर्भनिरोधक के सेक्स करने पर गर्भधारण करने का जोखिम न हो। हालांकि मासिक धर्म चक्र में आपकी प्रेग्नेंसी की संभावनाएं, ओवुलेशन प्रक्रिया में अंडा रिलीज होने के दौरान सबसे अधिक होती है। इस लिए आपको अपने मासिक धर्म चक्र के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

ऐसे होता है मासिक धर्म चक्र

पीरियड के पहले दिन से अगले माह के पीरियड के पहले दिन तक की अवधि को मासिक धर्म चक्र कहा जाता है। ओवुलेशन के समय आपकी प्रेग्नेंसी की संभावनाएं सबसे अधिक बढ़ जाती है। इस समय महिलाओं के शरीर में बनने वाला अंडा उनके अंडाशय से निकलता है। आम तौर अगले पीरियड्स के शुरू होने से 12 से 14 दिनों पहले यह प्रक्रिया होती है। पीरियड खत्म होने के बाद 7 दिन के अंदर संबध बनाने से प्रेग्नेंसी के चांस बढ़ जाते है ।

Related Articles

Back to top button