Uttar Pradeshराज्य

HDFC बैंक विवाद : आस्था सिंह के “मैं ठाकुर हूं” के बाद सामने आया “मैं ब्राह्मण हूं”, जानें दोनों पक्षों की बातें

HDFC Bank Controversy : उत्तर प्रदेश के कानपुर के एचडीएफसी (HDFC) बैंक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वायरल वीडियो में बैंक की कर्मी आस्था सिंह गुस्से में यह कहती नजर आती हैं कि ‘मैं ठाकुर हूं’. अब वायरल वीडियो का दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है. दूसरा पक्ष रितु त्रिपाठी का है. मीडिया से बातचीत में रितु त्रिपाठी और उनके पति ने बताया कि वह बैंक के रवैया से बहुत परेशान थे.

बातचीत में उन्होंने बताया कि बैंक मैनेजर और क्लस्टर हेड का भी बिहेवियर सही नहीं था, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया था. वहीं, रितु ने दावा किया कि उस दिन जो कुछ हुआ उसमें आस्था ने पहले बदतमीजी की थी. रितु के पति ने रोते हुए कहा कि ‘क्या ब्राह्मण होना पाप है? हां, मैं ब्राह्मण हूं.” रितु ने कहा, “अगर वो ठाकुर हैं तो मैं ब्राह्मण हूं.”

यह मामला किसी ग्राहक से जुड़ा नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह ने कहा, “मीडिया में इस मामले को जिस तरह दिखाया गया है, हकीकत वैसी नहीं है. यह मामला किसी ग्राहक से जुड़ा नहीं है, बल्कि हमारे साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति से संबंधित है.”

गलत शब्दों का इस्तेमाल किया

आस्था सिंह ने कहा, “महिला कर्मचारी के पति ने मेरे साथ अभद्रता की थी. गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था. उसके बाद जो मुझे सही लगा, वो एक्शन मैंने लिया. अगर मुझसे कोई मेरी जाति पूछ रहा है कि किस जाति से हो, ज्यादा घमंड और हेकड़ी है तो मुझे मेरी जाति का प्रमाण देना उचित लगा और मैंने दिया.”

मानहानि का केस करना चाहती हूं

आस्था ने कहा, “मैं ठाकुर हूं. इस पर मुझे गर्व है. बेवजह इसे जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है. हमारा जिससे विवाद हुआ वो ब्राह्मण हैं और हम ब्राह्मण का पूरा सम्मान करते हैं. मैं लीगल एक्शन लूंगी क्योंकि मेरी छवि सोशल मीडिया पर खराब हुई है. मैं उन पर मानहानि का केस करना चाहती हूं.”

ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button