Haryana

किसानों को सशक्त बनाने की नायब सरकार की एक और पहल, सरकारी भूमि पर प्राकृतिक खेती के पायलट प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

Haryana News: हरियाणा की नायब सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए एक और पहल की है। सरकार ने सरकारी भूमि पर प्राकृतिक खेती के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने की बात कही है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार पुंडरी के गांव जठेरी में 53 एकड़ में इसकी शुरुआत करेगी।

इससे राज्य भर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और पर्यावरण की दृष्टि से कृषि और किसान कल्याण विभाग के स्वामित्व वाली कृषि भूमि का उपयोग होगा। इससे न केवल मिट्टी की उपजाऊ क्षमता में सुधार हो सकेगा बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर था, समय आने पर पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे’, भुज एयरबेस से राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी 

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button