Haryanaराजनीतिराज्य

हरियाणा क्रॉस वोटिंग विवाद: शैली चौधरी बोलीं- हमें खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा

Haryana Politics : हरियाणा में हाल ही में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप सामने आए हैं. नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी ने कहा कि उन्हें विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है और उनके परिवार को इस मामले से काफी परेशानी हुई है.

शैली चौधरी ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नौ वोट अमान्य कर दिए गए हैं और यह स्पष्ट है कि कुछ विधायकों को फंसाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि उनका परिवार और पति इस पूरे विवाद से प्रभावित हैं.

ससुर राजनीति में सक्रिय रहे

उन्होंने यह भी कहा कि उनका राजनीतिक जुड़ाव लंबे समय से कांग्रेस के साथ रहा है. उनके ससुर राजनीति में सक्रिय रहे, फिर उनके पति और अब वे स्वयं राजनीति में हैं, उन्होंने हमेशा पार्टी के हित में काम किया है और उन पर गलत तरीके से क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाना न्यायसंगत नहीं है.

कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की

वहीं, कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी के 36 वोटों में से 5-6 वोट अमान्य कर दिए गए और कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इस मामले में शैली चौधरी के अलावा पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इजराइल और साढौरा से रेनू बाला शामिल हैं.

बी.के. हरिप्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर भेजेगी. रिपोर्ट के आधार पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आवश्यक कार्रवाई करेगी और जिन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनके खिलाफ कदम जरूर उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें – खाड़ी देशों में बैन के बावजूद धुरंधर 2 का बढ़ा क्रेज, पाकिस्तान में पायरेटेड वर्जन देखने का दावा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button