Haridwar News : भाजपा नेत्री का आरोप, पार्टी में हो रही गुटबाजी

Haridwar News : मुख्यमंत्री को दी गई गलत रिपोर्ट, कार्यक्रम में आने से रोका गया - भाजपा नेत्री किरन सिंह

Haridwar News : मुख्यमंत्री को दी गई गलत रिपोर्ट, कार्यक्रम में आने से रोका गया - भाजपा नेत्री किरन सिंह

Share

Haridwar News : हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में  भाजपा नेत्री किरन सिंह द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में किरन सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, भू कानून और समान नागरिक संहिता जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी जनता को दी।

निकाय चुनाव से पहले हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी सामने आई है। बता दें कि कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा संगठन से पदाधिकारी कार्यक्रम में नज़र नहीं आए।

भाजपा नेत्री का स्थानीय नेताओं पर आरोप

भाजपा नेत्री किरन सिंह द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम भारी भीड़ तो जुट गई लेकिन मुख्यमंत्री और स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा संगठन से पदाधिकारियों के न आने से चर्चाओं का बाजार गर्म जरूर हो गया। इस दौरान किरन सिंह ने मीडिया से बातचीत की बताया, उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा संगठन से पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उन्होंने ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता उनके कार्यक्रम को सफल होने नहीं देना चाहते थे, इसलिए मुख्यमंत्री को गलत रिपोर्ट देकर कार्यक्रम में आने से रोका गया। लेकिन उनकी मेहनत सफल हुई और हजारों की भीड़ ने उनके कार्यक्रम को सफल बना दिया।

साथ ही किरन सिंह ने कहा कि भले ही मुख्यमंत्री, स्थानीय भाजपा विधायक और भाजपा संगठन से पदाधिकारी कार्यक्रम में न आए हों लेकिन वो फिर भी सभी का आभार व्यक्त करती हैं। वो पार्टी की सच्ची सिपाही हैं। इसलिए कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, भू कानून जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी जनता को दी है। आगे भी वो इसी तरह भाजपा को मजबूत करने का काम करती रहेंगी। इतना ही नहीं किरन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Rashifal : जानें अपना आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप