Hardik Pandya : T20 विश्व कप 2026 का किताब जीतने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज़ हार्दिक पांड्या की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत बेंगलुरु में की गई। जानकारी के मुताबिक पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने यह शिकायत की है।
पांड्या के जश्न मनाते हुए वीडियो
दरअसल मसला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद शुरु हुआ, आरोप है कि उन्होंने तिरंगे का अपमान किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जीत के बाद पांड्या के कई जश्न मनाते वीडियो वायरल हुए, जहां वे अपने कंधे पर तिरंगा ओढ़े हुए हैं, जश्न के दौरान पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटे दिखे। उस वक्त उनके कंधे पर तिरंगा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।
जश्न के दौरान तिरंगे का सम्मान नहीं
अहमदाबाद में वकील वाजिद खान ने शिकायत की है कि क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने हाल ही में जश्न के दौरान तिरंगे का सम्मान नहीं किया। खान ने बताया कि उन्होंने द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 की धारा 2 के तहत यह शिकायत दर्ज कराई है।
संविधान और राष्ट्रगान का अपमान करना दंडनीय
इस कानून के अनुसार राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे तिरंगा, संविधान और राष्ट्रगान का अपमान करना दंडनीय है। तिरंगे को जमीन पर गिराना, अनुचित तरीके से पहनना या उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाना कानून के तहत अपराध माना जाता है।
तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक
शिकायत शुरू में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी गई थी, जहां पुलिस ने कहा कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए मामला वहीं दर्ज होना चाहिए। लेकिन खान ने तर्क दिया कि तिरंगा पूरे देश का राष्ट्रीय प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत किसी भी स्थान पर दर्ज की जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी कॉपी भी उन्हें दे दी।
ये भी पढ़ें- LPG संकट के बीच इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी डिमांड, इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लगी भीड़
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









