Cylinder Crisis : हल्द्वानी में एक परिवार ने चार दिन पहले सिलेंडर बुक कराया था। जो नहीं मिला, जिस कारण से बच्चों को बाहरी फास्ट फूड खाना पड़ रहा है। बच्चे चाऊमीन-मोमो खाकर गुजारा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खाना बनाते-बनाते अचानक गैस खत्म हो गई। वहीं परिवार में माता जी की बरसी चल रही है, जिस कारण से वे बाहर से खाना भी नहीं खा सकते। पता नहीं सिलेंडर कब मिलेगा- रमेश सुयाल ने कहा।
कई परिवारों को आ रही समस्या
उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा कि हम इकलौते नहीं है जिन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, कई लोग और भी हैं जिन्हें समस्या आ रही है। वहीं होटल, रेस्तरां में भी सिलेंडर को लेकर परेशानियां देखी जा रही हैं। जिस कारण से यहां का पर्यटन भी काफी प्रभावित हो सकता है।
पेट्रोल-डीजल पर भी गहराया संकट
बता दें कि ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध की आग में धधक रहे हैं। जिसका सीधा असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है। अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमला कर कई देशों को संकट में डाल दिया है। जिस कारण से पेट्रोल-डीजल समेत गैस सिलेंडर जैसी कई चीजों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिला है।
होटल और रेस्तरां में भी बड़ा असर
बता दें कि जिले में गैस सिलेंडर के 3.60 लाख घरेलू और 8,146 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। जबकि 2500 से ज्यादा पंजीकृत होटल और रेस्तरां में रोजाना लगभग 700 व्यावसायिक सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण जिले में व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति जल्दी बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा संकट पैदा होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार के लोगों के लिए दिल्ली से बड़ी खुशखबरी, मुनक नहर पर बनेगा सबसे लंबा छठ घाट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









