Greater Noida: हॉस्टल में मिला खराब खाना, फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए 200 स्टूडेंट्स

Share

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 स्टूडेंट्स की तबीयत खराब हो गई। सभी बीमार छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में अपनी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की तरफ से खराब खाना दिया गया।

क्या बोली Greater Noida पुलिस

पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है, आठ मार्च की शाम छात्रों को ऐसा खाना परोसा गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सभी पीड़ित छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Elvish Yadav Maxtern Fight Video: Elvish Yadav को बड़ा झटका, सागर ठाकुर की पिटाई के बाद FIR दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”