
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की जिंदगी में आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोनम और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने ने एक क्यूट से बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खबर से आहूजा परिवार और कपूर परिवार बहुत खुश है। फैन्स भी उनके बेटे के इस दुनिया में आने की जमकर खुशियां मना रहे हैं।
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को यह खुशखबरी दी है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सोनम और आनंद के पेरेंट्स बनने की गुड न्यूज शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर नीतू कपूर ने सोनम और आनंद को बधाई दी है।
नीतू कपूर ने फैन्स को गुडन्यूज देते हुए जो पोस्ट शेयर की है इसमें लिखा है- ’20 अगस्त 2022 को हमने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया। सभी डॉक्टर और नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया, जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया और हमें सपोर्ट किया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन, हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।’ नीतू कपूर ने पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को टैग करते हुए बधाई दी है।

नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को नाना और नानी बनने की बधाई दी है। गौरतलब है कि सोनम ने इस साल सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।