Uttar Pradesh

Gonda: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोकसभा संचालन समिति की बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Gonda: खबर गोंडा से है। जहां गोंडा पहुंचे कैबिनेट मंत्री व गोंडा लोकसभा प्रभारी धर्मपाल सिंह ने गोंडा (Gonda) लोकसभा क्षेत्र के लोकसभा संचालन समिति की बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। तो वहीं जिले के जनप्रतिनिधियों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Gonda: 5 लाख से अधिक वोटो से गोंडा में BJP की जीत- मंत्री धर्मपाल सिंह

Gonda: वहीं मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बैठक में निर्णय लिया है कि 5 लाख से अधिक वोटो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को गोंडा लोकसभा क्षेत्र से हम लोग विजई बनाएंगे. जिसका हम सभी लोगों द्वारा स्वागत किया गया है। हम लोगों ने बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बने की कैसे किस-किस उपकरणों के माध्यम से लोकसभा चुनाव को लड़ा जाए।

यह भी पढ़ें; Hamirpur: जाम के झाम में फंसी जिंदगी, इलाज के अभाव में अबोध की गयी जान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button